29 Mar 2024, 16:41:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म लल्लू की लैला को दर्शकों का बेहद प्यार मिलेगा। निरहुआ इन दिनों अपनी आने वाली कॉमेडी थ्रिलर फिल­म ‘लल्लू  की लैला’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 13 सितंबर को रिलीज हो रही है। इस दिन आयुषमान खुराना की फिल्म ड्रीमगर्ल भी प्रदर्शित हो रही है। निरहुआ का मानना है कि इससे उनकी फिल्म ‘लल्लू  की लैला’ को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है क्योंकि दोनों अलग जॉनर की फिल्में हैं और भोजपुरिया दर्शकों का प­यार ‘लल्लू  की लैला’ को खूब मिलने वाला है। 

निरहुआ ने कहा कि ‘लल्लू  की लैला’ के ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद किया है, जिससे हमें पूरी उम­मीद है कि हमारी फिल्म बॉक­स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। फिल्म को रिलीज करने की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ऐसे में हम फिल्म की पूरी कास्ट एंड क्रू की ओर से भोजपुरिया दर्शकों से अपील करते हैं कि वे सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखें और अपना रिएक­शन दें। हम खासकर महिला दर्शकों से कह­ना चाहते हैं कि ‘लल्लू  की लैला’ पारिवारिक मनोरंजन वाली फिल्म है, तो वे एक दम मिस न करें और फिल्म जरूर देखें। मतलब है कि वल्र्ड वाइड और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत फिल्म ‘लल्लू  की लैला’ के निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक सुशील उपाध्याय हैं। फिल्म में दिनेशलाल यादव निरहुआ, यूट्यूब क­वीन आम्रपाली दुबे, यामिनी सिंह, कनक पांडे, सुशील सिंह, संजय पांडेय, प्रकाश जैश, बीआईबी बीजेंद्र सिंह, जे नीलम, रीना रानी, दीपक सिन्­हा, देव सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »