25 Apr 2024, 13:53:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

PM मोदी ने शिल्पा शेट्टी को दिया ये बड़ा काम, रखेंगी पूरे देश का ध्‍यान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2019 11:38AM | Updated Date: Aug 25 2019 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी  अपनी योग की वीडियो सीडी और अपना फिटनेस ऐप पर लॉन्‍च कर चुकी हैं। लेकिन अब शिल्‍पा सिर्फ ऐप पर नहीं बल्कि पूरे इंडिया की सेहत का ध्‍यान रखेंगी। शिल्‍पा शेट्टी अब केंद्र सरकार के Fit India अभियान के लिए बनाई गई कमेटी की सदस्‍य बन गई हैं। इस बात की जानकारी खुद शिल्‍पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
 
शिल्‍पा शेट्टी ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। शिल्‍पा ने लिखा, 'मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया अभियान की सलाहकार समिति का मुझे सदस्‍य चुना गया है। उम्‍मीद करती हूं कि हर भारतीय को फिट रखने के आसान तरीके ढूंढने में मैं मदद कर सकूं। साथ ही इस अभियान को और भी सफल बना सकूं। शिल्‍पा ने अपने इस ट्वीट में पीएमओ इंडिया और खेल मंत्री किरण रिजीजु को भी टैग किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »