23 Apr 2024, 21:06:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

370 पर बोलकर बुरी फंसीं सोनम कपूर - ट्रोलिंग के बाद दी ऐसी सफाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 11:40AM | Updated Date: Aug 21 2019 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इन दिनों सोशल मीडिया पर आर्टिकल 370 को लेकर काफी बहस चल रही है। आर्टिकल 370 को लेकर कई बॉलीवुड अभिनेता-अभिनेत्रियों के बयान भी सामने आए हैं। इस बीच 370 हटाए जाने के बाद एक इंटरव्यू के दौरान सोनम कपूर ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी थी। लेकिन वह अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। कई दिनों से ट्रोल होने के बाद आखिरकार सोनम ने इन ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने इस मामले पर एक ट्वीट करते हुए अपनी बात रखी है।
 
सोनम ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि, दोस्तों शांत हो जाओ...किसी की बातों को घुमाना, उसे गलत समझना यही दिखाता है कि आप कितने गलत हैं। आप वहीं सोचते हैं जो आप सोचना चाहते हैं। लेकिन इससे उस व्यक्ति पर फर्क नहीं पड़ता है, बल्कि आप पर पड़ता है। इसलिए आत्म चिंतन करें और देखें कि आप कौन हैं और उम्मीद है कि आपको नौकरी मिलेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »