29 Mar 2024, 18:47:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पलक ने शेयर ऐसा वीडियो, लोग बोले - मजे ले रही श्वेता तिवारी की बेटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2019 3:18PM | Updated Date: Aug 20 2019 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री श्वेता तिवारी और उनकी बेटी पलक तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। इस बीच पलक ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है, लेकिन इस बार वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। पलक ने सोशल मीडिया पर अपनी सिजलिंग BTS वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पलक अपनी ड्रेस फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
 
इस ड्रेस में वह बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं।
पलक ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'जब आपको कोई अच्छी फोटो ना मिले तो आपको BTS वीडियो ही पोस्ट करनी पड़ती है।' पलक के इस वीडियो पर अब तरह-तरह के रिएक्शन्स आ रहे हैं। कोई उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस बता रहा है तो कोई उन पर अपना गुस्सा भी निकाल रहा है। एक यूजर्स ने लिखा कि 'पिता जेल में है और बेटी मजे में है। इसके अलावा ट्रोलर्स ने और भी कई कमेंट्स किए। यूजर्स को पलक का यह अंदाज कुछ हद तक पसंद नहीं आया। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »