29 Mar 2024, 20:58:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अमिताभ का खुलासा - 75% तक खराब हो चुका है लीवर, ऐसे चल रही है जिंदगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2019 2:26PM | Updated Date: Aug 20 2019 2:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दिग्‍गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने एक बड़ा खुलासा किया है। अमिताभ बच्चन ने कहा कि 75 प्रतिशत लीवर खराब हो चुका है। वह अब केवल 25 प्रतिशत लीवर के सहारे ही जी रहे हैं। यह खुलासा बिग बी ने खुद एक कार्यक्रम में किया। 76 साल के अमिताभ बच्चन टीवी के एक कार्यक्रम में मौजूद थे। यहां स्वास्थ्य पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इंसान को अपने शरीर का रेगुलर चेकअप करवाते रहना चाहिए। 
 
मुझे ट्यूबरक्लोसिस की तकलीफ है और भी कई परेशानियां हैं। अगर इन बीमारियों का समय पर पता चल जाए तो इनका इलाज संभव है। अमिताभ खुद कई परेशानियों का सामना कर चुके हैं, लेकिन वह कभी इन परेशानियों को खुद पर हावी नहीं होने देते। अमिताभ अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखते हैं। रेगुलर एक्सरसाइज के साथ ही वह वॉक पर भी जाते हैं। इसके साथ वह दिनभर भी काफी एक्टिव रहते हैं और खाने पीने के मामले में काफी सतर्क रहते हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »