23 Apr 2024, 22:08:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

लाल कप्तान में अपने नागा लुक से दर्शकों को चौंकाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2019 2:13PM | Updated Date: Aug 17 2019 2:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान की आने वाली फिल्म ‘लाल कप्तान’ के टीजर को आज उनके 49वें जन्मदिन पर रिलीज कर दिया गया। टीजर में अपने माथे पर राख लगाते हुए गंभीर आवाज में सैफ यह कहते नजर आ रहे हैं कि ‘‘हर राम का अपना रावण, हर राम का अपना दशहरा।’’ फिल्म में एक नागा साधु के रूप में अपने इस अवतार में सैफ ने दर्शकों को चौंका दिया है।
 
टीजर की एक झलकी को साझा करते हुए निर्माता आनंद एल.राय ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘लाल इतना अच्छा कभी नहीं दिखा! हैप्पी बर्थडे सैफ अली खान। टीजर में सैफ के माथे पर लाल रंग का टीका है और आंखों में गहरा काजल है। बालों में जुड़ा बांधे और चेहरे पर राख लगाए सैफ ने इस किरदार केे लिए खुद को पूरी तरह से बदल लिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »