28 Mar 2024, 22:44:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अनुष्का संग रिलेशनशिप पर प्रभास ने दिया यह बड़ा बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2019 3:53PM | Updated Date: Aug 16 2019 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। साउथ के सुपरस्टार अभिनेता प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी फिल्म साहो रिलीज के लिए तैयार है जो 30 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तख देने वाली है। कबीर 350 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को लेकर कई तरह की खबरें आ रही है।
 
इसके अलावा प्रभास अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में चर्चा थी कि प्रभास और अनुष्का लॉस एंजिलिस में एक शानदार घर की तलाश कर रहे हैं। इसके अलावा ​बीते दिनों खबरें आई थी कि प्रभास अनुष्का के लिए साहो ही स्पेशल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की थी। अब अनुष्का के साथ रिलेशनशिप की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि हम सिर्फ दोस्त हैं।
 
मुंबई मिरर के साथ बातचीत में प्रभास से अनुष्का के साथ रिलेशन को लेकर सवाल किया गया। इसके जवाब में प्रभास ने कहा कि, 'अनुष्का और मैं सिर्फ दोस्त हैं लेकिन अगर इससे ज्यादा हमारे बीच कुछ होता, तो क्या पिछले 2 सालों में किसी ने हमें साथ देखा नहीं होता?' प्रभास ने कहा कि, 'यह सवाल मुझसे करण जौहर के शो में पूछा गया था। मैंने राजामौली और राणा दग्गुबाती को इसका जवाब देने दिया, उन्होंनें वहां पर कहा था कि हमारे बीच ऐसा कुछ नहीं है।' 
 
इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का शेट्टी से प्रभास के में पूछा गया था। इस पर उन्होंने जवाब दिया था कि, प्रभास और मैं शादी नहीं कर रहे हैं। प्लीज बाहुबली और देवसेना की केमिस्ट्री से रियल लाइफ में कोई उम्मीद न रखें, यह सिर्फ स्क्रीन के लिए था।  फिल्म साहो की बात करें तो ये प्रभास की करियर की दूसरी सबसे बेहतरीन फिल्म होने वाली है। क्योंकि इसमे कमाल के एक्शन सीन्स और VFX के साथ शूट किया गया है। फिल्म की क्वालिटी के साथ मेकर्स ने कोई समझौता नहीं किया है। फैंस को प्रभास की इस फिलम का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »