29 Mar 2024, 16:34:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पाकिस्तान में परफॉर्म करना मीका सिंह को पड़ा महंगा,AICWA ने लगाए बैन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2019 2:36PM | Updated Date: Aug 14 2019 2:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के रिश्तेदार की बेटी के शादी के फंक्शन में परफॉर्मेंस देने पर हो रही आलोचना के बीच अब सिंगर मीका सिंह पर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स असोसिएशन (AICWA) ने सिंगर पर बैन लगा दिया है। इसे लेकर ऑफिशल स्टेटमेंट जारी किया गया है। स्टेटमेंट में कहा गया है कि ऑल इंडिया सिने वर्कर्स असोसिएशन मीका सिंह द्वारा पाकिस्तान सेना के प्रमुख रहे मुशर्रफ के रिश्तेदार की शादी में 8 अगस्त 2019 को परफॉर्म करने के लिए उन पर बिना किसी शर्त के बैन लगा रहा है। उनका किसी भी मूवी प्रॉडक्शन हाउस, म्यूजिक कंपनी और ऑनलाइन म्यूजिक प्रोवाइडर कंपनी से असोसिएशन का तुरंत बहिष्कार किया जाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »