19 Apr 2024, 14:23:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अपनी दूसरी बेटी गौरी को लॉन्च करने जा रहे हैं महेश मांजरेकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2019 11:56AM | Updated Date: Aug 14 2019 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार महेश मांजरेकर अपनी दूसरी बेटी गौरी को लांच करने जा रहे हैं। महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर निर्देशक  प्रभुदेवा की फिल्­म 'दबंग 3' से हिंदी फिल्­मों में डेब्­यू करने जा रही हैं। इस बीच महेश ने अपनी दूसरी बेटी गौरी इंगावले को आने वाली मराठी फिल्­म पांघरूण से लॉन्­च करने जा रहे हैं। महेश मांजरेकर ने कहा, गौरी लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्­यू करने जा रही है। यह गर्व की बात होती है जब आपका बच्­चा वह काम करे जो वह करना चाहता है। महेश मांजरेकर ने कहा, गौरी ने मराठी सिनेमा में चाइल्­ड आर्टिस्­ट के तौर पर डेब्­यू किया था और पांघरूण में वह लीड रोल निभा रही है। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्­म है जो एक विधवा की कहानी को दर्शाती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »