16 Apr 2024, 17:07:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

आलिया का हाथ मांगने उनके पापा के पास पहुंचे रणबीर कपूर!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2019 2:56PM | Updated Date: Aug 13 2019 2:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इन दिनों अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर अपने रिश्‍ते को लेकर सोशल मीडिया पर खूब छाए हुए है। इस बीच एक खबर सामने आ रही है कि रणबीर आलिया के पापा महेश भट्ट से आलिया का हाथ मांगने पहुंचे थे। लेकिन जो भी हो इतनी बात तो पक्की है कि महेश भट्ट और आलिया की मां सोनी राजदान भी रणबीर को पसंद करते हैं। कुछ महीने पहले आलिया के फ्लैट से आई महेश भट्ट और रणबीर की फोटो इसका सबूत है। इसके अलावा रणबीर कपूर की मां नीतू और सोनी राजदान की बोन्डिंग भी एक फोटो में देखी गई थी।
 
इससे स्पष्ट होता है कि दोनों परिवारों में पक जरूर रहा है, लेकिन अभी तक इन दोनों की शादी को लेकर किसी ने पुष्टि नही की है। हाल ही में यह खबर भी आई थी कि आलिया ने सब्यसाची का ब्राइडल लहंगा आर्डर किया है। इसके बाद अटकलें लगना शुरू हो गई थी कि रणबीर और आलिया अगले साल यानि साल 2020 में शादी करने वाले हैं। इन खबरों के आने के बाद से दोनों के फैन्स भी उन्हें जल्द दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखने के उत्सुक हैं। दोनों की जोड़ी को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »