20 Apr 2024, 00:40:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

श्वेता तिवारी ने अपने दूसरे पति पर लगाया गंभीर आरोप - थाने के बाहर रोते दिखे मां-बेटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2019 3:14PM | Updated Date: Aug 12 2019 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने अपने दूसरे पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभिनव को गिरफ्तार किया। श्वेता के अनुसार अभिनव ने उनकी बेटी पलक के साथ भी मारपीट की। मां बेटी के देर रात थाने के बाहर जोर जोर से रोते देखा गया। स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार 38 साल के अभिनव श्वेता और पलक के साथ अकसर बदतमीजी करते रहते थे लेकिन अब जब उन्होंने बिना सोचे समझे पलक पर गाथ उठा दिया तो श्वेता पुलिस के पास पहुंचीं।
 
श्वेता के अनुसार अभिनव पलक पर अभद्र टिप्पणियां करते थे और उनके फोन में भी इस तरह की चीजें देखने को मिल जाती थीं। बता दें कि श्वेता अपने पहले पति राजा चौधरी के हाथों भी घरेलू हिंसा का शिकार हुई थीं। राजा उनके साथ शराब के नशे में मारपीट किया करते थे। इसके बाद श्वेता ने राजा से तलाक ले लिया था। खबर है कि शिकायत के बाद अभिनव को लगभग दोपहर 1 बजे पुलिस स्टेशन लाया गया। श्वेता और पलक के सामने ही उनके साथ 4 घंटों तक पूछताछ की गई। श्वेता का आरोप है कि साल 2017 में अभिनव में उनकी बेटी पलक को अपने मोबाइल में एक मॉडल की अश्लील फोटो भी दिखाई थी।
 
टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की से अपने करियर की शुरुआत करने वाली श्वेता घर घर में प्रेरणा के किरदार के नाम से चर्चित रहीं। वे कई फिल्मों में भी दिखाई पड़ चुकी हैं। इसके अलावा वे रियलिटी शो बिगबॉस के सीजन 2 में भी नजर आ चुकी हैं। यहां श्वेता ने पहले पति राजा द्वारा उनके साथ घरेलू हिंसा किए जाने पर खुलकर सबको बताया। श्वेता ने कहा था कि ये शादी उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी। श्वेता के अनुसार राजा देर रात नशे में घर पहुंचकर उनके साथ बदतमीजी करते थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »