19 Apr 2024, 03:35:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिनेता विकी कौशल की एक शर्टलेस तस्वीर ने इंस्टाग्राम पर हड़कंप मचा दिया है। अब तक इसे आठ लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इनमें 60 फीसदी से ज्यादा लड़किया हैं। जबकि फोटो के ऊपर कमेंट करने वाली 90 फीसदी से ज्यादा लड़कियां हैं। उरी फेम विकी कौशल की इस तस्वीर पर एक सुर में लड़कियों ने प्यार उढ़ेल दिया है। ज्यादातर लड़कियों ने उन्हें बेहद हॉट बताते हुए उनसे शादी करने और बड़ी ही मासूमता से ऐसा दोबारा ना करने को कहा है। जबकि कुछ ने सरकार से विकी कौशल को शर्टहोने पर बैन कर देने की मांग की। विकी कौशल की इस तस्वीर को यूं तो ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह से लेकर कॉपी के कप से भी गरम बता दिया गया है।

कुछ लड़कियों ने इस फोटो पर आई एम प्रेगनेंट जैसे कमेंट भी किए हैं। लेकिन सैकड़ों कमेंट के बीच मानवी सिंह नाम की यूजर ने सबसे मासूम कमेंट लिखा। मानवी ने कहा, 'कल पेपर है! पढ़ने नहीं दोगे ना तुम।' इसके बाद से इस कमेंट को डेढ़ सौ से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। ऐसा नहीं है‌ कि इस फोटो केवल आम लड़कियां ही फिदा हुई हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है। वो जानना चाहती हैं कि विकी कौशल ने फोटो कहां खिंचाई है।

जबकि दिव्या दत्ता ने कहा ये ज्यादती है। इसके अलावा तन्मय भट्ट से लेकर राघव जुयाल तक ने विकी कौशल की इस तस्वीर पर रोमांटिक कमेंट किया है। उल्लेखनीय है कि विकी कौशल की शुरुआत यूं तो अनुराग कश्यप के साथ 'गैंग ऑफ वासेपुर' में असिस्टेंट डायरेक्टर से हुई थी। इसके बाद लव-सब ते चिकन खुराना और बॉम्बे वेलवेट से होते हुए नीरज घेवन की फिल्म 'मसान' (2015) तक पहुंचे और हिट हो गए। इस फिल्म ने उन्हें पहचान दिलाई। लेकिन तीन सालों तक उनकी कोई फिल्म चली नहीं। इनमें अनुराग कश्यप की 'रमन राघव 2।0' भी शामिल रही।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »