29 Mar 2024, 13:03:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को 37 साल की हो गई। इस खास मौके पर उनके पति निक जोनस ने प्रियंका की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट कर उन्हें बर्थडे विश किया। यह तस्वीर सोफी टर्नर और जो जोनस की शादी की है, जहां प्रियंका ने साड़ी पहनकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। निक ने प्यार जताते हुए लिखा है, "मेरी दुनिया की रोशनी..मेरा दिल..आई लव यू बेबी.. हैप्पी बर्थडे." वहीं निक की फैमिली और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी कुछ इस तरह प्रियंका को बर्थडे विश किया है।
 
प्रियंका की सास Denise Jonas ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका की शादी की तस्वीर और फैमिली फोटो शेयर करते हुए बर्थडे विश किया है। उन्होंने लिखा है, "खूबसूरत लड़की, आई लव यू दिल." जी हां, जहां पूरी दुनिया प्रियंका को पीसी या प्रियंका के नाम से जानती है वहीं उनकी सासू मां उन्हें दिल कहती हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »