26 Apr 2024, 01:34:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेत्री का विवादित बयान - कुलभूषण जाधव को बताया आतंकी, की फांसी की मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2019 11:43AM | Updated Date: Jul 19 2019 11:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कुलभूषण जाधव को लेकर पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक ने एक विवादित बयान दिया है। अभिनेत्री वीना मलिक ने एक विवादित ट्वीट किया है। वीना ने ट्वीट करके कुलभूषण को फांसी देने की मांग की है। जिसके बाद यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी है। वीना ने कुलभूषण को ट्वीट में जासूस और आतंकवादी करार दिया है। हाल ही में वीना मलिक ने ट्वीट करके लिखा है कि आतंकवादी और हत्यारे कुलभूषण जाधव के लिए कोई नरमी नहीं बरतनी चाहिए। जो आप बोते हैं वहीं काटते हैं।
 
तो भारत ते जासूसों और आतंवादियों तो उदाहरण देने के लिए वाघा बार्डर पर कुलभूषण जाधव को फांसी दे देनी चाहिए। वीना का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है। लोगों ने वीना को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया है। कई लोगों ने उन्हें उनके पुराने दिन याद दिलाये तो कुछ ने उन्हें ललकारते हुए पूछा की, क्या इमरान खान में इतनी हिम्मत हैं। एक यूजर ने लिखा,'आपकी मुर्खता को मैं सैल्यूट करता हूं। एक यूजर ने लिखा है,'भारत से कोई भी पंगा नहीं लेता
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »