25 Apr 2024, 14:19:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

तीसरी बार पिता बने अर्जुन रामपाल - गर्लफ्रेंड ने दिया बेटे को जन्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2019 4:07PM | Updated Date: Jul 18 2019 4:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल तीसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डिमैट्रिएड्स मां बन गई है उन्होंने क्यूट से बेबी बॉय को जन्म दिया है। इस खुशी की खबर को जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने सोशल मीडिया के जरिए कंफर्म किया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर्स और उनके फैंस दोनों को बधाई दे रहे हैं।
 
स्पॉटबॉय डॉट कॉम की खबर के अनुसार, ग्रैबिएला ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। उस वक्त ग्रैबिएला के साथ अर्जुन रामपाल भी थे। ग्रैबिएला को कल यानी बुधवार को अस्पताल ले जाया गया था। गुरुवार सुबह भी अर्जुन और ग्रैबिएला को साथ देखा गया। जब ग्रैबिएला के पैरेंट्स को पता चला कि उनकी डिलीवरी किसी भी वक्त हो सकता है तो वो साउथ अफ्रीका से भारत आ गए हैं। आपको बता दें कि अर्जुन रामपाल की दो बेटियां मायरा और माहिका हैं। जो उनकी पहली पत्नी मेहर और अर्जुन की बेटियां हैं। अर्जुन और मेहर ने पिछले साल ही तलाक लेने की घोषणा कर दी थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »