20 Apr 2024, 02:35:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका चोपड़ा ने की सुसाइड की कोशिश - बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2019 2:15PM | Updated Date: Jul 18 2019 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज अपना जन्‍मदिन बना रही है। साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी प्रियंका चोपड़ा ने कभी खुदखुशी की कोशिश की थी। इसका खुलासा प्रियंका चोपड़ा के एक्स मैनेजर प्रकाश जाजू ने किया था। हालांकि, प्रियंका ने इस बात को खारिज किया था। 
 
साल 2016 में टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी की सुसाइड के बाद प्रियंका चोपड़ा के एक्स मैनेजर प्रकाश जाजू ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए थे। प्रकाश जाजू ने लिखा था- प्रियंका चोपड़ा करियर के शुरुआती दौर में डिप्रेशन में आ गई थी।  प्रकाश जाजू के मुताबिक- प्रियंका ने दो-तीन बार आत्महत्या तक की कोशिश की थी। उस दौरान प्रियंका और उनके बॉयफ्रेंड असीम मर्चेंट के बीच काफी झगड़ा होता था। प्रियंका रात को दो-तीन बजे मुझे कॉल किया करती थी। मैं उसे रात को असीम के घर से ले जाता था। 
 
प्रकाश जाजू ने ट्वीट में लिखा-असीम से झगड़े के बाद प्रियंका कार लेकर सुसाइड करने वसई चली गयी। इसके अलावा प्रियंका ने एक बार बिल्डिंग की बालकनी से कूद कर अपनी जान देने की कोशिश की थी। हालांकि, मैंने उसे बचा लिया। प्रकाश ने दावा किया था कि- एक बार तो मैंने प्रियंका को कुर्सी से बांध दिया गया था। उनकी सेफ्टी के लिए फ्लैट में सेफ्टी ग्रिल लगाने पड़े थे। प्रियंका ने प्रकाश के सभी दावों को एकदम बकवास बताया था। 
प्रियंका ने में कहा था- ये बिल्कुल बकवास है। ये बेहद दुखद है कि इंडियन मीडिया ऐसे शख्स को तवज्जो दे रही है, जो मुझे हैरेस करने के कारण जेल में जा चुका है। ऐसे में इस शख्स की कोई विश्वसनीयता नहीं है। प्रकाश जाजू ने साल 2004 में प्रियंका पर केस किया था।  प्रकाश जाजू ने प्रियंका चोपड़ा पर लीगल कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन का आरोप लगाकर कोर्ट में केस दायर कर कर दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने ये मामला आपसी सहमति से सुलझाने की बात कही थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »