25 Apr 2024, 09:34:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

#SareeTwitter : इस अभिनेता ने साड़ी में शेयर की अपनी ये फोटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2019 12:30PM | Updated Date: Jul 18 2019 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सोशल मीडिया पर इन दिनों ट्विटर पर #SareeTwitter ट्रेंड चल रहा है। जिसमें साड़ी पहन करे फोटो शेयर करनी होती है। लेकिन इस बीच बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भी इस ट्रेंड में शामिल होते हुए अपनी एक साड़ी में फोटो शेयर की है। आयुष्मान ने अपने ट्विटर पर साड़ी में फोटो शेयर की है। इसमें वे एक खूबसूरत ब्लू साड़ी पहने हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग चूड़ियां भी कैरी की हैं। साड़ी तो कमाल लग ही रही है, लेकिन फोटो में आयुष्मान के एक्सप्रेशन बेहद जबरदस्त हैं। इसमें वे एक टूव्हीलर पर बैठे दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया कि ड्रीमगर्ल इस साल के आखिर में #SareeTwitter।
 
दरअसल आयुष्मान राज शांडिल्या की फिल्म ड्रीम गर्ल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अलावा अरबाज खान और सोनू की टीटू की स्वीटी फेम नुसरत भरूचा भी लीड रोल में हैं। फिल्म में आयुष्मान साड़ी पहने नजर आएंगे, इसी को उन्होंने #SareeTwitter ट्रेंड में दर्शाया है। आयुष्मान के ये फोटो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही है। फैंस इस पर 'बेस्ट', 'आयुष आपने #SareeTwitter कॉम्पिटिशन जीत लिया', 'आयुष्मानी', 'शक्ल तेरी बड़ी सोणी ऐ' जैसे कमेंट्स कर रहे हैं।
 
आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना उन एक्टर्स में से हैं, जो एक ही तरह की फिल्में करने से बचते हैं। उन्हें अपनी फिल्मों और एक्टिंग के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद है। हाल ही में आयुष्मान की अनुभव सिन्हा डायरेक्टेड फिल्म आर्टिकल 15 रिलीज हुई थी। जिसे बहुत अच्छे रिव्यूज मिले और आयुष्मान की एक्टिंग को सराहा गया। फिल्म में दलितों के खिलाफ होने वाले अत्याचारों और भेदभाव को दिखाया गया था। इस फिल्म का काफी विरोध भी हुआ, लेकिन रिलीज होने के बाद आर्टिकल 15 को बहुत पसंद किया गया।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »