29 Mar 2024, 03:15:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सपना चौधरी का नया गाना 'भोले का स्वैग' हुआ रिलीज, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 4:56PM | Updated Date: Jul 17 2019 5:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आज से सावन को महीना शुरू हो गया है। इसी को लेकर डांसर सपना चौधरी का कांवड़ियों के लिए एक दमदार और जबरदस्त गाना 'भोले का स्वैग' रिलीज हुआ है। यह गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस भी इसे बेहद पसंद कर रहे हैं।  गाने का वीडियो सपना चौधरी पर फिल्माया गया है। 'भोले का स्वैग को मशहूर सिंगर जॉनी सूफी ने गाया है। गाने के लिरिक्स भी बेहद कैची हैं। ऊपर से सपना का जबरदस्त डांस लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देगा। इस गाने की जानकारी खुद सपना ने भी सोशल मीडिया पर दी है। यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 1 मिलियन लोग देख चुके हैं। 
 
सोनोटेक पर रिलीज हुए इस गाने के म्यूजिक से लेकर इसके लीरिक्स तक बहुत शानदार हैं। वहीं गाने में सपना चौधरी का लुक और अंदाज इनके दूसरे गानों से बिल्कुल अलग रहा है। वीडियो में सपना चौधरी की बात करें, तो वह इस गाने में गोल्डन और ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। अपने इस गाने में सपना चौधरी ने डांस का भी खूब तड़का लगाया हुआ है। फैंस उनके जबरदस्त डांस को खूब पसंद कर रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »