29 Mar 2024, 11:18:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पैसों के लिए खंभे पर लटके अक्षय कुमार - पत्‍नी बोलीं...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 1:08PM | Updated Date: Jul 17 2019 1:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अक्षय कुमार खंभे से लटके नजर आ रहे हैं। बता दें कि ये वीडियो उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने ही शेयर किया है और अक्षय के इस स्टंट पर चुटकी भी ली है।  ट्विंकल ने अक्षय का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- यहां लटके हुए हैं, फोर्ब्स की लिस्ट में नाम दर्ज करवाकर खुश नहीं है, यहां पर जल्द से जल्द 100 पाउंड कमाना चाहते हैं। 
 
अक्षय अपनी फेमिली के साथ आजकल लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं, वहीं उन्हें 2 मिनट तक कंभे से लटकने पर 10 पाउंड जीतने का चैलेंज मिला तो अक्षय भी तैयार हो गए। उनकी पत्नी ट्विंकल को उनका मजाक उड़ाने का मौका मिल गया। दरअसल इस साल अमेरिकन मैगजीन फोर्ब्स ने इस साल के टॉप 100 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले लोगों की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में अक्षय कुमार शामिल होने वाले अकेले भारतीय हैं. फोर्ब्स की लिस्ट में अक्षय ने 33वें स्थान पर अपना सिक्का जमाया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »