20 Apr 2024, 16:55:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

तैमूर की मम्मी करीना एयरपोर्ट पर इतनी सस्ती स्वैटशर्ट पहने नजर आईं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2019 1:26AM | Updated Date: Jul 16 2019 1:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। करीना की खूबसूरती और उनकी अदाओं ने लाखों दिलों को घायल किया है। करीना जहां जाती हैं वहां सिर्फ उन्हीं के चर्चे होते हैं। अब ये सभी जानते हैं कि बॉलीवुड में अक्सर स्टार्स अपनी मंहगी चीजों के लिए खबरों में आते हैं। इनमें बॉलीवुड अभिनेत्रियों का नाम सबसे आगे आता है। बेबो करीना हमेशा ही अपने फैशन सेंस से लोगों का दिल जीतती रही हैं। इन दिनों करीना अपने हुडी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में करीना एयरपोर्ट पर नजर आईं है। इस दौरान करीना ग्रे कलर के स्टाइलिश हुड में नजर आईं हैं। इसमें करीना वाकई गजब दिख रहीं थीं। एयरपोर्ट पर करीना लूज डेनिम के साथ स्वैटशर्ट हुडी पहने हुए नजर आ रही हैं।

अपने इस लुक में लाइट कलर की लिपस्टिक लगाए करीना बेहद हसीन लुक में नजर आ रहीं थी। इस लुक को स्‍टाइलिश बनाने के लिए ब्लैक बैग के साथ-साथ रेड शेड्स शूज पहने हुए नजर आ रही हैं। करीना के इस स्टाइलिश हुड की बात करें यह आलो ब्रांड का है। करीना के इस हुड की कीमत अगर आप जानेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे। करीना की ये रिप्ड हुड की कीमत 128 डॉलर है। यानी भारतीय रुपयों में करीब 8 हजार 772 रुपए का है। करीना की स्वैटशर्ट की चर्चा इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। वैसे ऐसा कोई पहली बार नहीं है जब करीना अपने किसी आउटफिट के चलते खबरों में आई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »