29 Mar 2024, 13:56:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अक्सर अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। साथ ही वो अपने स्टाइल और लुक की वजर से सुर्खियों में बनी रहती हैं। आलिया भट्ट हाल ही में अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के शिड्यूल को निपटा कर मुंबई लौटी है। लेकिन आज वो रणबीर कपूर से मिलने के लिए उनके घर पहुंच गई। इस दौरान आलिया भट्ट एकदम कैजुएल अटायर में ही बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए पहुंच गई। लेकिन इस दौरान जब आलिया को मीडिया के कैमरों ने रणबीर कपूर के घर के बाहर देखा तो वो कैमरा पर्सन्स से लुका छुपी करने लगी।

इस दौरान एक्ट्रेस ने पूरी तरीके से कैमरों को इग्नोर किया। इस दौरान आलिया ने मीडिया को अपना चेहरा तक नहीं दिखाया और आगे बढ़ गईं। इस दौरान एक्ट्रेस काफी जल्दबाजी में दिखाई दी। बता दें कि रणबीर कपूर के पापा ऋषि कपूर कैंसर का इलाज कराने के लिए न्यूयॉर्क गए हुए हैं। लेकिन वो ठीक हो चुके हैं और जल्दी ही देश लौटने वाले हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी ब्रह्मास्त्र फिल्म में दिखेगी। इसके अलावा आलिया भट्ट जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह की शूटिंग भी शुरू करेंगी। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ सलमान खान भी नजर आएंगे। सलमान और आलिया की यह फिल्म 2020 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »