25 Apr 2024, 06:38:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रेग्‍नेंट है प्रियंका - बेबी बंप के साथ वायरल हुई ये फोटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2019 5:35PM | Updated Date: Jul 14 2019 5:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा प्रियंका छिब्बर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्टार प्लस के मशहूर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अदाकारा प्रियंका छिब्बर अपने प्रेग्नेंसी के समय को एंजॉय कर रही हैं और हाल ही में उन्होंने अपना प्रेग्नेंसी फोटोशूट भी कराया था, जिसमें वे बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं और इस फोटोशूट से पहले भी प्रियंका अपने इंस्टाग्राम पर अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई हैं. फिलहाल ये तस्वीरें उनके इस फेज की खूबसूरती को बयां करने का काम कर रही हैं।
 
आपको जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका छिब्बर प्रेग्नेंसी के 35वें हफ्ते में है और उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है में आयुष अग्रवाल की बहन का रोल ऐडा किया था। उन्होंने पलकों की छांव में और रंग बदलती ओढ़नी जैसे सीरियलों में भी अहम किरदार अदा किया है। वहीं अपने पति विकास कलंतरी के साथ भी उन्होंने फोटो शेयर की है. रेड गेटअप में प्रियंका और विकास एक दूसरे को कॉम्प्लीमेंट करते हुए नजर आए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »