29 Mar 2024, 11:21:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

80 साल की उम्र में ऐसी दिखेंगी सोनम कपूर, शेयर की तस्वीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2019 2:32PM | Updated Date: Jul 14 2019 2:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री सोनम कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कि है इसमे सोनम ने 80 साल की उम्र में वो कैसी दिखेंगे इसका खुलासा किया हैं। सोनम के फैन ने उनकी एक तस्वीर को फोटोशॉप किया है। जिसमें उनके चेहरे पर झुर्रियां और वह बूढ़ी नजर आ रही हैं।
 
सोनम का बूढ़ा लुक अभी से देखा जा सकता है। सोनम ने यह फोटो शेयर करते हुए लिखा- देखो जब वह 75-80 साल की हो जाएंगी तो ऐसी लगेंगी, लेकिन वह खूबसूरत हैं और हमेशा ब्यूटी क्वीन रहेंगी। फैशन क्वीन सोनम की इस फोटो को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।
 
सोनम कपूर अपकमिंग फिल्म में द जोया फैक्टर में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ दलकीर सलमान लीड रोल में हैं। यह फिल्म एक किताब पर आधारित है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे जोया नाम की एक लड़की क्रिकेट वर्ल्ड कप टीम के लिए लकी चार्म बन जाती है। द जोया फैक्टर में दलकीर इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं, सोनम एक एड एजेंसी की एग्जीक्यूटिव के रोल में दिखेंगी।
 
पिछले दिनों सोनम कपूर ने एक इंटरव्यू दिया था। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और फिल्मी दुनिया को लेकर कई खुलासे किए थे। इंटरव्यू में सोनम कपूर ने बताया कि आयशा और खूबसूरत जैसी महिला केंद्रित फिल्में बनाने के दौरान उन्हें सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। सोनम कपूर ने कहा- 'फिल्म का नाम खूबसूरत होने की वजह से बॉलीवुड का कोई भी हीरो इसमें काम नहीं करना चाहता था। इसके बाद मैंने पाकिस्तान के एक्टर फवाद खान को इस फिल्म के लिए लिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »