20 Apr 2024, 19:15:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऋतिक रोशन नहीं करेंगे दीपिका के साथ सत्ते पे सत्ता के रीमेक में काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2019 2:24AM | Updated Date: Jul 13 2019 2:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 1982 में आई इस फिल्म की दीवानगी अभी भी लोगों में हैं। बिग बी की ये फिल्म आज भी लोगों को पसंद आती है। रोहित शेट्टी और फराह खान मिलकर अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की फिल्म सत्ते पे सत्ता का रीमेक बना रहे हैं। कुछ दिन पहले ये खबर आई थी कि ऋतिक रोशन फिल्म में अमिताभ बच्चन वाला रोल करेंगे। ऋतिक के साथ फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड रोल करेंगी ये भी खबर आई थी लेकिन ऋतिक रोशन का इस मामले में कुछ और ही कहना है।

ऋतिक का कहना है कि जब तक वो ऐलान ना करें की उनकी अगली फिल्म कौन सी है ऐसी किसी भी खबर पर यकीन ना करें। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के फैंस इस बात से खुश हो गए थे कि दीपिका सत्ते पे सत्ता के रीमेक में ऋतिक के साथ काम करेंगी। ऋतिक और दीपिका ने अब तक किसी भी फिल्म में साथ काम नहीं किया है। दोनों की जोड़ी भी दर्शकों को खूब पसंद आएगी। खबर थी कि फराह ने ऋतिक से फिल्म के लिए बातचीत की है। सत्ते पे सत्ता की यह सात भाइयों की कहानी है। फिल्म में अमिताभ बच्चन डबल रोल में थे। हेमा मालिनी के अलावा रंजीता का भी फिल्म में अहम रोल था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »