25 Apr 2024, 21:02:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

साउथ की रकुल प्रीत सिंह प्यार के चक्कर से रहती है दूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2019 2:23AM | Updated Date: Jul 13 2019 2:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेताओं के साथ फिल्मों में काम करते करते अभिनेत्रियों को किसी न किसी अभिनेता के साथ तो प्यार हो जाता है और एक समय ऐसा आता है जब वही अभिनेत्रियां ब्याह रचा लेती हैं। इंडस्ट्री में ऐसा होना बहुत नॉर्मल है, लेकिन बावजूद इसके कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्हें अपने करियर और काम से बहुत प्यार है। जिंदगी में कुछ बड़ा हासिल करने की आस में ही गिनी चुनी बॉलीवुड अभिनेत्रियों का आज तक कोई अफेयर नहीं रहा, ना ही उन अभिनेत्रियों का कोई बॉयफ्रेंड था और ना ही है।  यह अभिनेत्री प्यार के चक्कर से कोसों दूर है। उन्हें अपने करियर से खास लगाव है और करियर के लिए की गई उनकी मेहनत रंग भी लाई है।

दिशा पटानी और आलिया भट्ट जैसी अभिनेत्रियां अक्सर अपने बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट की जाती हैं, लेकिन रकुल प्रीत जहां कहीं भी स्पॉट होती हैं, वह अकेले ही होती हैं। वह ज्यादातर काम के सिलसिले में ही स्पॉट होती है। वह दिन पर दिन ऊंचाइयों की ओर बढ़ रही हैं। रकुल प्रीत सिंह की उम्र 28 वर्ष है। 28 साल की रकुल ने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म यारियां से की थी, जो बहुत बड़ी हिट रही थी। यारियां के बाद इस अभिनेत्री को काफी समय तक हिंदी फिल्मों में काम नहीं मिला लेकिन फिर इन्होंने अपनी वापसी की। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »