29 Mar 2024, 06:39:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

नई मुसीबत में फंसी सोनाक्षी सिन्हा - पूछताछ लेने घर पहुंची पुलिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 1:48PM | Updated Date: Jul 12 2019 1:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ एक धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा के खिलाफ उत्‍तर प्रदेश पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
गुरुवार को मुरादाबाद पुलिस सोनाक्षी सिन्हा के मुंबई में वाले घर उनसे उनका स्टेटमेंट लेनी पहुंची। रिपोर्ट्स की मानें तो 2018 में सोनाक्षी सिन्हा ने स्टेज परफॉर्मेंस के लिए 24 लाख लिए थे लेकिन वो उस कार्यक्रम में शामिल हुई ही नहीं। फिर क्या था उस आदमी (कटघर के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा) ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवा दिया।
 
जब पुलिस इस मामले में सोनाक्षी की स्टेटमेंट लेने उनके जुहू स्थित रामायण बंगलो पहुंची थी तो उस वक्त अभिनेत्री वहां मौजूद नहीं थी। कई घंटों तक इंतजार करने के बाद पुलिस वहां से चली गई। मगर खबरों के मुताबिक शुक्रवार यानी आज फिर पुलिस दोबारा सोनाक्षी के घर जाने वाली है। 
 
सोनाक्षी सिन्हा के स्पोकपर्सन ने कहा- ये सभी आरोप गलत हैं, ये सब उनकी इमेज खराब करने के लिए किया जा रहा है। स्पोकपर्सन ने बताया कि सोनाक्षी ने अपने 9 साल के करियर में हमेशा ईमानदारी से काम किया है। उनपर जो भी आरोप लगा रहा है वह गलत और बेबुनियाद हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »