मुंबई। प्रियंका चोपड़ा का 18 जुलाई को बर्थडे है। शादी के बाद ये प्रियंका का पहला बर्थडे है इसलिए ये बर्थडे उनके लिए बहुत स्पेशल होगा। इतना ही नहीं प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी अपनी बेटी के बर्थडे के लिए काफी एक्साइटेड हैं। मधु चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका के साथ अपनी पुरानी और प्यारी फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए मधु ने लिखा, बर्थडे बम्प्स...कमिंग अप।
-
वैसे प्रियंका इन दिनों पति निक जोनस के साथ वेकेशन पर हैं। दोनों इस वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। प्रियंका अपना बर्थडे कहां सेलिब्रेट करेंगी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन हां ये सेलिब्रेशन जरूर ग्रैंड होगा। प्रियंका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म द स्काई इज पिंक रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में हैं।