25 Apr 2024, 15:14:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म दबंग 3 दबंग संस्करण की सीक्वल नहीं बल्कि प्रीक्वल है। सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2010 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म दबंग से की थी। इसके बाद सोनाक्षी ने वर्ष 2012 में प्रदर्शित दबंग के सीक्वल दबंग 2 में काम किया। सोनाक्षी इन दिनों सलमान खान के साथ दबंग 3 में काम कर रही है। सलमान एक बार फिर चुलबुल पांडेय बनकर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं।
 
सोनाक्षी ने बताया कि दबंग, असल में सीक्वल नहीं, प्रीक्वल है, जिसमें चुलबुल पांडेय की कहानी फ्लैशबैक में दिखायी जाएगी। बताया जा रहा है कि इसके लिए सलमान और सोनाक्षी, दोनों को ही पर्दे पर कम उम्र दिखाया जाएगा। बताया जा रहा है कि सलमान फल्मि में करीब 15 साल यंग नजर आएंगे, जिसके लिए वो इन दिनों जिम में पसीना बहा रहे हैं। सलमान ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वीडियो भी पोस्ट किया था। हालांकि इसके साथ सलमान ने दबंग 3 को लेकर कोई जक्रि नहीं किया था।
 
दबंग 3 को प्रभुदेवा निर्देशित कर रहे हैं। इस बार फल्मि में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सुदीप किच्चा विलेन का किरदार निभा रहे हैं। दबंग सीरीज की दोनों फल्मिों में विनोद खन्ना ने चुलबुल पांडेय के सौतेले पिता का रोल निभाया था लेकिन उनके निधन के बाद दबंग 3 में यह किरदार उनके भाई प्रमोद खन्ना को दिया गया है। फल्मि इसी साल क्रिसमस पर रिलीज हो रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »