29 Mar 2024, 12:53:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

साहेब बीवी और गैंगस्टर की याद दिलाता है फिल्म 'फैमिली ऑफ ठाकुरगंज' का ट्रेलर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2019 3:24AM | Updated Date: Jul 10 2019 3:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सलमान खान की फिल्म दबंग सीरीज की फिल्मों के स्टार राईटर दिलीप शुक्ला द्वारा लिखित स्क्रिप्ट अब दर्शक जल्द ही बड़े पर्दे पर देखेंगे। जिम्मी शेरगिल और माही गिल के अभिनय से सजी इस फिल्म का नाम है 'फैमिली ऑफ ठाकुरगंज', जो 19 जुलाई 2019 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की सबसे महत्वपूर्ण और विशेष बात ये है कि इसके लेखक दिलीप शुक्ला हैं जिन्होंने घायल, दामिनी, अंदाज अपना अपना, दबंग, दबंग—2 जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्में लिखी हैं।

'फैमिली ऑफ ठाकुरगंज' के निर्माता अजय कुमार सिंह हैं जबकि फिल्म का निर्देशन मनोज झा ने किया है। फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर प्रिंस सिंह का कहना है कि इस फिल्म में एक होली गीत भी शामिल है जो फिल्म का सिचेशनल सोंग भी है। लवली वर्ल्ड एंटरटेन्मेंट के बैनर तले बनी फिल्म 'फैमिली ऑफ ठाकुरगंज' में जिम्मी शेरगिल, माही गिल के अलावा  प्रणति राय प्रकाश, सौरभ शुक्ला, पवन मल्होत्रा, नंदिश सिंह, यशपाल शर्मा, मुकेश तिवारी, सुप्रिया पिलगांवकर, सलील आचार्या, मनोज पहवा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »