25 Apr 2024, 18:59:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी मंगलवार को 59 वर्ष की हो गईं। संगीता बिजलानी का जन्म 09 जुलाई 1960 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ था। बचपन के दिनों से ही संगीता बिजलानी का रूझान ग्लैमर वर्ल्ड की तरफ था। वर्ष 1980 में संगीता मिस इंडिया चुनी गईं थीं।

संगीता ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म कातिल से की। वर्ष 1989 में प्रदर्शित फिल्म हथियार संगीता बिजलानी के करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुयी। इसके बाद संगीता ने ‘त्रिदेव’, ‘जुर्म’, ‘इज्जत’, ‘युगांधर’, ‘योद्धा’, ‘खून का कर्ज’ और ‘हातिमताई’ जैसी कई फिल्मों में काम किया।

कहा जाता है कि सलमान खान और संगीता बिजलानी एक समय रिलेशनशिप में थे लेकिन बात नहीं बन सकी थी। वर्ष 1996 में संगीता  बिजलानी ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन के साथ शादी कर ली। हालांकि यह रिश्ता वर्ष 2010 में तलाक के साथ खत्म हो गया। संगीता बिजलानी इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय नहीं हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »