20 Apr 2024, 09:33:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शिल्पा शेट्टी ने सड़क पर ही किया पति को किस, बोलीं - जुम्मा चुम्मा दे दे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2019 12:29PM | Updated Date: Jul 8 2019 3:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इन दिनों परिवार और दोस्तों के साथ लंदन में वेकेशन पर गई हुई हैं। इस दौरान शिल्‍पा की कई तस्वीरें और वीडियो शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी की हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई इन तस्वीरों और वीडियोज में एक छोटा सा वीडियो भी है, जिसमें शिल्पा पति राज कुंद्रा के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।
 
छोटे से वीडियो में पीले रंग का टॉप और जीन्स और सफेद रंग की स्नीकर्स पहने शिल्पा अपने पति को किस करती नजर आ रही हैं और इस मौके पर उनके पति भी कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में शिल्पा ने लिखा है, "जुम्मा चुम्मा दे दे। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी 2009 में हुई थी और दोनों का एक बेटा वियान राज कुंद्रा भी है। वो भी इन दोनों के साथ छुट्टियों में मस्ती करता दिखाई दिया। शिल्पा ने एक और वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो अपने बेटे के साथ हिरणों को पत्ते खिलाती नजर आ रही हैं। इस दौरान शिल्पा काफी खुश और उत्साहित दिख रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »