26 Apr 2024, 02:42:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

डेजी शाह ने बॉलीवुड में हासिल की बड़ी उपलब्धि, मिला राइफल शूटर का लाइसेंस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2019 12:26AM | Updated Date: Jul 8 2019 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह के फैंस के लिए खुशखबरी है। एक्ट्रेस के साथ-साथ अब वह राइफल शूटर के तौर पर भी जानी जाएंगी। जी हां, डेजी शाह बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बन गई हैं जिन्हें राइफल शूटर का लाइसेंस मिल गया है। इस बात की जानकारी खुद डेजी ने दी। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा मिले शूटर लाइसेंस के साथ डेजी शाह की तस्वीर सामने आई है।  इतना ही नहीं सलमान खान की ये हीरोइन अगले महीने होने जा रही राइफल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। खास बात ये है कि ऐसे पहला मौका होगा जब बॉलीवुड की कोई एक्ट्रेस इस तरह की राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इससे पहले बीते अप्रैल हो डेजी शाह ने इंदौर में हुए नेशनल चैंपियनशिप को क्वालीफाइंग किया था। बता दें कि डेजी शाह पिछले साल फिल्म रेस 3 में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। उनकी ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »