20 Apr 2024, 07:35:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

लंदन हॉलिडे के दौरान यूं इंजॉय कर रहीं शिल्पा शेट्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2019 12:24AM | Updated Date: Jul 8 2019 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शिल्पा शेट्टी अपनी फैमिली के साथ इन दिनों लंदन में हैं, जहां वह छुट्टियां का मजा ले रही हैं। इस दौरान के फोटोज व विडियोज वह अपने फैन्स के साथ भी शेयर कर रही हैं। लेटेस्ट विडियो में वह बेटे विवान संग हिरणों को खिलाते और तस्वीरों में अपनी बहन शमिता शेट्टी व दोस्तों के साथ डिनर इंजॉय करती दिख रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने पहले बत्तखों को ब्रेड खिलाते हुए विडियो शेयर किया था, जिसके बाद अब उन्होंने लंदन के बुशी पार्क का विडियो शेयर किया है। इसमें वह हिरणों के पास खड़ी और उन्हें पत्ते खिलाती दिखाई दे रही हैं। उनका बेटा विवान भी उनके साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। इन जानवरों के नजदीक आने पर उन्हें कितनी खुशी और एक्साइटमेंट हो रहा था यह उनके चेहरे से साफ झलकता दिखाई दिया।

बहन और दोस्तों के साथ पार्टी 
फैमिली टाइम स्पेंड करने के साथ ही शिल्पा अपनी बहन शमिता और दोस्तों के साथ भी इंजॉय करती दिखीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर किए हैं, जिनमें सभी बेहद गॉरजस नजर आ रही हैं। फोटोज देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस हैंगआउट पार्टी के दौरान शिल्पा ने काफी इंजॉय किया। वैसे शिल्पा का तस्वीरों के साथ लिखा कैप्शन 'गर्ल्स जस्ट वॉन्ट टू हेव फन' भी इसी ओर इशारा करता दिखाई दिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »