मुंबई। परिणीति चोपड़ा आज कल अपनी अपकमिंग फिल्म साइना नेहवाल की बायोपिक के लिए बहुत तैयारी कर रही हैं। इसके साथ ही हाल ही में उनकी फिल्म 'जबरिया जोड़ी' का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। अब हाल ही में परिणीति ने ट्विटर पर अपने फैन्स से बातचीत की और उनके सवालों के जवाब दिए।
परिणीति से इसी सवाल-जवाब वाले सेशन में एक फैन ने उनसे पूछा, आप अर्जुन कपूर से कितना प्यार करती हैं? इस पर परिणीति ने कहा कि अर्जुन हमेशा उनके इंडस्ट्री में पहले दोस्त रहेंगे। बता दें कि अर्जुन और परिणीति काफी अच्छे दोस्त हैं और दोनों एक दूसरे के साथ काफी मस्ती करते रहते हैं।