29 Mar 2024, 00:56:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म 'सुपर 30' का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आया था। इस फिल्म के जरिए ऋतिक धमाकेदार किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। इन दिनों ये दोनों स्टार्स फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। हाल ही में फिल्म प्रमोशन के दौरान की मृणाल ठाकुर की कुछ तस्वीरें सामने आई। फिल्म प्रमोशन के दौरान मृणाल बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आई। इस समय उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर की स्कर्ट के साथ सी-ग्रीन कलर की चोली पहनी हुई थी।
 
इसके साथ ईयरिंग्स उनके लुक को कम्पलीट कर रहे थे। यहां मृणाल ने खूबसूरत अंदाज में मीडिया को कई पोज दिए। बता दें कि 'सुपर 30' में ऋतिक रोशन बिहारी लुक में दिखाई देंगे। ऋतिक रोशन फिल्म में शिक्षक की भूमिका में नजर आएंगे जो कि जो 30 छात्रों को आईआईटी-जेईई की प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »