19 Apr 2024, 11:58:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अपने बिंदास अंदाज से दर्शको को दीवाना बनाया नीतू सिंह ने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 11:55AM | Updated Date: Jul 7 2019 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में नीतू सिंह को एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने सत्तर और अस्सी के दशक में अपने बिंदास अंदाज और दमदार अभिनय से सिने प्रेमियों को दीवाना बनाया। 08 जुलाई 1958 को जन्मी नीतू सिंह को नृत्य में काफी रूचि थी। उनकी रूचि को देखते हुये उनकी मां राजी सिंह ने उसे प्रसिद्ध अभिनेत्री वैजयंती माला के नृत्य स्कूल में नृत्य सीखने की अनुमति दे दी।

नृत्य सीखने के दौरान वैजयंती माला उनके नृत्य करने के अंदाज से काफी प्रभावित हुयीं और अपनी फिल्म ..सूरज ..में बाल कलाकार के रूप में काम करने की उनसे पेशकश की जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। साठ के दशक में नीतू सिंह ने कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में अभिनय किया। इनमें 1968 में प्रदर्शित फिल्म .दो कलियां..खासतौर पर उल्लेखनीय है।

इस फिल्म में उनकी दोहरी भूमिका को सिने प्रेमी शायद ही कभी भूल पायें। फिल्म में उन पर फिल्माया गीत ..बच्चे मन के सच्चे .. दर्शकों और श्रोताओं के बीच आज भी लोकप्रिय  है। नीतू सिंह ने अभिनेत्री के रूप में अपने सिने कैरियर की शुरूआत 1973 में प्रदर्शित फिल्म ..रिक्शावाला .. से की। इस फिल्म में उनके नायक के रूप में रणधीर कपूर थे।

कमजोर पटकथा और निर्देशन के कारण फिल्म टिकट खिड़की पर असफल साबित हुयी। नीतू सिंह को प्रारंभिक सफलता दिलाने में निर्माता.निर्देशक नासिर हुसैन की 1973 में प्रदर्शित फिल्म ..यादों की बारात .. का अहम स्थान है। इस फिल्म में उन्हें एक छोटी सी भूमिका निभाने का अवसर मिला। फिल्म में उनपर फिल्माया गीत ..लेकर हम दीवाना दिल .. उन दिनों श्रोताओं के बीच क्रेज बन गया था।

आज भी यह गीत श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देता है। .यादो की बारात .. की सफलता के बावजूद नीतू सिंह फिल्म इंडस्ट्री में लगभग दो वर्ष मुंबई में संघर्ष करती रहीं। आश्वासन तो सभी देते लेकिन उन्हें अच्छी फिल्मों में काम करने का अवसर कोई नहीं देता था। इस बीच नीतू सिंह ने शतरंज के मोहरे. आशियाना और .हवस जैसी बी और सी ग्रेड वाली फिल्मों में अभिनय किया लेकिन इन फिल्मों से उन्हें कोई खास फायदा नहीं पहुंचा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »