28 Mar 2024, 15:59:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शूटिंग के दौरान डिंपल ने रखा डायरेक्टर के कंधे पर पैर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2019 1:10AM | Updated Date: Jul 6 2019 1:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। लंदन में इरफान खान  की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग चल रही है। इसी के चलते करीना कपूर खान का पहला लुक सामने आया था जिसमें वे एक कॉप का किरदार निभाती नजर आ रही थीं। बताते चलें कि इरफान खान न्यूरोएंड्रोक्राइन कैंसर से लड़ने के बाद फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ से बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में आपको डिंपल कपाड़िया भी दिखेंगी। हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म के डायरेक्टर होमी अदजानिया ने डिंपल कपाड़िया संग एक फोटो शेयर किया है।
 
इसमें डिंपल कपाड़िया ने डायरेक्टर के कंधे पर पैर रखा हुआ है। हालांकि अभी तक मीडिया में अभी तक डिंपल कपाड़िया के रोल को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है। आपको बताते चलें फिल्म अंग्रेजी मीडियम के डायरेक्टर होमी, डिंपल कपाड़िया के साथ एक स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। फोटो की बात करें तो इसमें डिंपल एकदम बॉस लेडी की तरह दिखाई दे रही हैं। वहीं होमी, थोड़े कन्फ्यूज नजर आ रहे हैं। फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में आप इरफान खान, करीना कपूर खान, राधिका मदान और डिंपल कपाड़िया को एक साथ स्क्रीन पर देखेंगे। ये साल 2017 में आई फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ का सीक्वल है। इस फिल्म को अगले साल रिलीज किया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »