20 Apr 2024, 02:30:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सनी लियोनी की हमशक्ल लगती है ये अभिनेत्री - तस्वीरें देख हो जाएंगे हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2019 3:57PM | Updated Date: Jul 5 2019 3:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सनी लियोनी की हमशक्ल ज्यादा दूर नहीं बल्कि भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाले पल्लवी सिंह है। पल्लवी ने अपना नाम भी अभी 'सनी सिंह' रख लिया है। अभी पल्लवी अपनी स्टाइल और अदाओ को भी सनी से मिला रही है जिस कारण लोगों उन्हें काफी पसंद करते हैं। फैन्स तो पल्लवी को 'सनी' के नाम से भी बुलाते हैं।
 
पल्लवी सिंह ने बताया कि उन्हें जानकर अचरज हुआ कि उनकी शक्ल बिल्कुल सनी लियोनी से मिलता था। पल्लवी की अदा, खूबसूरती और फिगर भी सनी से मैच करते हैं। हालाँकि पल्लवी के फिल्मो पर काम करने को लेकर उसके माता- पिता उसके खिलाफ थे, क्योंकि वो चाहते थे की पलवी सरकारी नौकरी करें।पल्लवी की जिद ने उन्हें झुका दिया और उन्होंने पलवी कक फिल्मों में काम करने की परमिशन दे दी।
 
पल्लवी ने बताया कि 6 साल पहले 2012 में उन्होंने जब सनी लियोनी को टीवी पर देखा तो वो दंग रह गई क्योंकि सनी का चेहरा पल्लवी से मिल रहा था।उस दिन से पल्लवी ने सनी लियोनी को रोल मॉडल मानने लगी। पवन सिंह की फिल्म 'लेके आजा बैंड बाजा ए पवन राजा' मैं पल्लवी को पवन की साली का रोल मिला। इस फिल्म में पल्लवी ने पवन और अपनी बहन को एक दूसरे के नजदीक लाने का काम किया। इसके बाद 'भोजपुरीया राजा' में पल्लवी को सेकंड लीड रोल मिला।
 
पल्लवी का आइटम डांस दर्शको को काफी पसंद आता हैं। पल्लवी ने बताया कि स्टोरी के मुताबिक आइटम डांस करने में उन्हें कोई परहेज नहीं है। अभी तक पल्लवी फिल्म 'विधायक जी' और उड़िया फिल्म 'टाइगर' में आइटम डांस कर चुकी है। पल्लवी की फिल्म इंडस्ट्री में आने में उसकी पढ़ाई का एक अहम बात है। अभी पलवी ने बीकॉम की पढ़ाई पूरी की है। पल्लवी उर्फ़ सनी ने बताया कि पढ़ाई के दौरान दोस्त कहते थे कि तुम्हारा लुक अच्छा है तो तुम फिल्मों में जाने की कोशिश करो। इसके बाद जब मैंने कोशिश की तो मुझे फिल्मो में काम मिल गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »