मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्न्वी कपूर सुपरहिट फिल्म दोस्ताना के सीक्वल में काम करने को लेकर उत्साहित है। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर अपनी सुपरहिट फिल्म दोस्ताना का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ जाह्न्वी कपूर लीड रोल में दिखेंगी। जाह्न्वी कपूर इस रोल को लेकर बेहद उत्साहित हैं। जाह्न्वी कपूर ने कहा कि वह ‘दोस्ताना 2’ का हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा सिर्फ इसलिए नहीं बनना चाहती कि इसमें एक मेसेज है बल्कि यह फÞन से भरी एक कहानी है।इस फिल्म से करण जौहर नए निर्देशक कॉलिन डी कुन्हा को लॉन्च करने जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 में प्रदर्शित ‘दोस्ताना’ में जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा की मुख्य भूमिका निभायी थी। इस फिल्म में जॉन और अभिषेक की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।