29 Mar 2024, 17:21:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रिया प्रकाश के हॉट फोटोशूट ने फैंस को किया पागल - देखें तस्वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2019 11:51AM | Updated Date: Jul 5 2019 12:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश वारियर अपनी अदाओं को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों एक फोटोशूट करवा कर फिर से प्रिया प्रकाश ने सुर्खियां बटोर ली हैं। हाल ही में प्रिया ने टंदपजीं मैग्जीन के लिए फोटोशूट करवाया। इन तस्वीरों में प्रिया का नया ही लुक देखने को मिला। तस्वीरों में प्रिया रेड ड्रेस पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। प्रिया की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रिया का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
 
प्रिया 18 साल की हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं| वैसे प्रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।उनकी कातिलाना अदाओं के लोग दीवाने हैं। प्रिया की एक झलक के लिए लोग बेताब रहते हैं। उनका इंस्टाग्राम उनकी बोल्ड तस्वीरों से भरा पड़ा है। बता दें कि प्रिया अपने एक वीडियो के वायरल होने से रातों-रात मशहूर हो गई थीं। फिल्म के एक सीन में प्रिया नैन मटकाती नजर आई थीं जिसके बाद लोगों ने वीडियो को खूब पसंद किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »