24 Apr 2024, 00:28:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

नंगे पैरों की वजह से प्रियंका चोपड़ा की यह तस्वीर हो रही वायरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2019 1:04AM | Updated Date: Jul 5 2019 1:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठी जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी की खबरें इंडियन मीडिया की भी सुर्खियों में छाई रहीं, जिसकी वजह रहीं देसी गर्ल। जो और सोफी की प्री-वेडिंग की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुईं, जिनमें प्रियंका और निक जोनस काफी आकर्षक नजर आ रहे है। अब इस शादी के बाद प्रियंका की एक और तस्वीर सामने आई है, जो सोफी के प्री वेडिंग की है और पीसी अपने एक सहेली के साथ नंगे पांव खड़ी दिख रही हैं। प्रियंका के फैन पेज से शेयर की गई इस तस्वीर में प्रियंका और उनकी फ्रेंड लगभग एक जैसे कपड़ों में नजर आ रही हैं। बता दें कि 20 जून को हुई जो और सोफी की इस ग्रैंड शादी में उनके घर वाले और करीबी दोस्त मौजूद थे।

 हालांकि, इस शादी में जिस कपल ने दूल्हे-दुल्हन का भी लाइमलाइट चुरा लिया वह कोई और नहीं बल्कि प्रियंका और निक ही थे। इस तस्वीर में प्रियंका अपनी सहेली के साथ वाइट सैटिन के हाई थाई स्लिट गाउन में काफी ग्लैमरस दिख रही है। हालांकि, इस तस्वीर में जो चीज सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही है वह है उनका नंगे पांव पोज देना। दोनों सीढ़ियों पर साथ खड़ी होकर पोज देती दिख रही हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »