29 Mar 2024, 16:32:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जेल में मौजूद कैदियों को एक्टिंग सिखाते थे राजपाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2019 1:19AM | Updated Date: Jun 21 2019 1:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्‍बई। हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर कलाकार राजपाल यादव लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। बीते साल राजपाल यादव उस समय काफी सुर्खियों में थे जब उन्हें एक चेक बाउंस मामले में जेल जाना पड़ा था। उनके ऊपर हुई इस कार्रवाई ने फैंस और कई बॉलीवुड सितारों को भी हैरान कर दिया था। 5 करोड़ का चेक बाउंस होने की वजह से दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को तीन महीने की सजा सुनाई थी। इस बीच अब उन्होंने जेल के अपने बुरे अनुभव को साझा किया है।  इस दौरान उन्होंने बताया कि वह जेल में मौजूद कैदियों को एक्टिंग सीखाते थे।राजपाल यादव ने कहा है कि जेल में वह पाठशाला के नाम से एक एक्टिंग वर्कशॉप चलाते थे। इस वर्कशॉप में वो जेल के कैदियों को एक्टिंग क्लास देते थे।

वो लोगों को सिखाते थे कि कैसे जिंदगी के अच्छे झ्र बुरे अनुभवों को चेहरे पर उतारा जा सकता है। खबरों की मानें तो राजपाल यादव अपनी एक्टिंग की वर्कशॉप अब बाहर आम लोगों के लिए भी रखने वाले हैं। इन सबके अलावा राजपाल यादव ने ये भी बताया कि जेल में रहते हुए उन्होंने फिल्मों और बॉलीवुड इंडस्ट्री को कितना याद किया। इंटरव्यू में उन्होंने जेल और अपनी निजी जिंदगी से जुड़े और भी कई खुलासे किए। गौरतलब है कि राजपाल यादव तिहाड़ में जेल नंबर 7 में थे। यहां उन्होंने 3 महीने की सजा काटी थी। आपको बता दें, 2010 में राजपाल यादव ने व्यापारी सुरेंदर सिंह से 5 करोड़ का लोन लिया था। रकम की वापसी के लिए यादव ने एक्सिस बैंक मुंबई का एक चेक सुरेंदर सिंह को दिया जो सितंबर 2015 में बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया। बाद में लोन देने वाले व्यक्ति ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट में पिछले साल समझौता हुआ कि राजपाल यादव 10 करोड़ 40 लाख की रकम वापस लौटाएंगे, लेकिन जब यह रकम राजपाल यादव ने नहीं चुकाई तो कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »