28 Mar 2024, 14:22:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुम्‍बई।  फिल्म के पोस्टर ने पहले ही लोगों की बेसब्री बढ़ा दी थी। अब फिल्म का टीजर आया है। फिल्म का ये टीजर देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। करण जौहर ने फिल्म का टीजर ट्विटर पर शेयर करते हुए फ्रीडम के बारे में बताया है। यानी आजादी क्या है। करण जौहर ने ट्विटर पर लिखा,’आजादी क्या है, जो भी आप करते हैं, वही आजादी हैं। पेश है एक तमिल फिल्म आदाई जो समाज व्याप्त कुरीतियों की बेड़ियों को तोड़ती है। फिल्म में बोल्ड, खूबसूरत और बिंदास एक्ट्रेस अमाला पॉल हैं। फिल्म को रत्न कुमार ने डायरेक्ट किया है। वी स्टूडियो और विजय कार्तिक कन्नन ने इसे प्रोड्यूस किया है। ‘ 

कुछ ऐसी है कहानी
फिल्म के टीजर बहुत ही हॉरर और हार्ड हिटिंग है। टीजर की शुरुआत एक मां से होती है, जो अपनी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाने पुलिस स्टेशन पहुंचती है, लेकिन पुलिस इंस्पेक्टर उन्हें एक और दिन रुकने के लिए बोलता है। इसके बाद मां बोलती है कि लास्ट टाइम जब मैंने उससे बात की थी, तो वह नशे में थी। इसके बाद हम देखते हैं कि पुलिस एक सर्च ऑपरेशन चलाती है और पुलिस को वह लड़की होती है। वह पूरी तरह से न्यूड होती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »