29 Mar 2024, 12:14:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित इन दिनों फैमिली के साथ गर्मियों की छुट्टियां मनाने इटली गई हुई हैं। माधुरी अपने काम से टाइम निकालकर परिवार के साथ छुट्टियां मनाने निकल गई हैं। वहीं उनके दोनों बच्चों की भी छुट्टियां चल रही हैं। पहले माधुरी परिवार के साथ रोम गई थीं और दूसरे दिन वो फ्लोरेंस रवाना हो गईं। इसके बाद माधुरी पीसा की मीनार देखने पहुंची। माधुरी ने एक ऐसी तस्वीर वाई है जिसमे वो मीनार को धक्का देती नजर आ रही हैं। माधुरी ने तस्वीर के साथ प्यारा सा कैप्शन दिया है। धक धक धक्का दिया। माधुरी के बच्चे अब बड़े हो रहे हैं। दोनों बेटों के स्कूल का ध्यान रखते हुए उन्हें अपनी छुट्टियां प्लान करनी पड़ती है।

माधुरी के बच्चों की जब भी छुट्टी होती है वो परिवार के साथ एक वेकेशन जरूर प्लान करती हैं। माधुरी सोशल मीडिया पर लगातार तस्वीरें शेयर कर रही है। परिवार के साथ उन्होंने रोम के ऐतिहासिक इमारतों की तस्वीरें शेयर की थीं। शेयर कि गई तस्वीरों में माधुरी अपने विदेशी फैंस के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।तो वहीं दूसरी तस्वीर में माधुरी अपने दोनों बेटो के साथ रोम पिजा खाती हुई नजर आ रही हैं। माधुरी अलग-अलग जगहों पर पोज करती और बच्चों संग समय बिता रही हैं।

बता दें कि इससे पहले भी माधुरी ने अपनी फोटो शेयर की थी जिसमे वो फलाइट में अपने पति श्रीराम नेने के साथ नजर आई थी। उन्होंने कैप्शन में लिखाथा - 'बड़ी मुश्किल से मिली छुट्टियों के रास्ते में... बच्चों के साथ, स्कूल की छुट्टियों के बाद। माधुरी दीक्षित फिलहाल कलर्स टीवी के डांस रिएलिटी शो डांस दीवाने को जज कर रही हैं। इस शो में डायरेक्टर शशांक व्यास और तुषार कलिआ उनके साथ जज हैं। इस शो को टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी होस्ट कर रहे हैं। इन दिनों माधुरी के पास बॉलीवुड प्रोजेक्ट नहीं है। हर साल की तरह इस साल भी माधुरी अपने पति और बच्चों के साथ थोड़ा समय बिता रही है। माधुरी अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई का ध्यान रखते हुए अपना काम कर रही हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »