20 Apr 2024, 02:55:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। एक्टर अर्जुन कपूर इंडियाज मोस्ट वांटेड के बाद अपनी अगली फिल्म में जुट गए हैं। अपने नए लुक के लिए अर्जुन जमकर पसीना बहा रहे हैं। वो आए दिन सोशल मीडिया पर फैंस के लिए इसकी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। बचपन से ही अर्जुन कपूर का वजन काफी बढ़ा हुआ था जिसके बाद उन्होंने वर्कआउट किया और फिट दिखने लगे। अब अगली फिल्म के लिए भी उन्हें जिम में मेहनत करते हुए देखा जा सकता है। वजन कम करने की प्रक्रिया के दौरान अर्जुन को किन-किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा है उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका जिक्र किया है।

अर्जुन ने जो तस्वीरें शेयर की है उसमें वो वेट लिफ्टिंग कर रहे हैं और खूब पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'वजन बढ़ने की समस्या से मेरी लड़ाई की बात करें तो यह मेरे लिए एक कठिन यात्रा रही है। जब मैं एक बच्चा था उस वक्त से ही यह मेरे साथ संघर्ष की तरह रहा। मैंने उसे जारी रखा लेकिन जिंदगी का सार ये है कि हम गिरते हैं, हम उठते हैं और फिर कोशिश करते हैं।'अर्जुन कपूर आगे लिखते हैं कि 'मैंने 3 साल में कभी हार नहीं मानी, जब मैं 20 साल का था तो मुझे 50 किलो कम करने पड़े।

जरूरी है कि विश्वास रखा जाए। मुझे रखना होगा और एक दिन इसका फायदा मिलेगा। आज हम जो करेंगे आने वाले समय में उसकी ही प्रतिक्रिया होगी।' अर्जुन कपूर के इस तरह मेहनत करने पर उनकी बहन अशुंला ने कमेंट किया कि 'आप कभी भी किसी चीज को तब तक नहीं छोड़ते जब तक कि उसे बेहतर ना बना लें इसलिए आप हमेशा आगे बढ़ते गए।'  अर्जुन कपूर इन दिनों फिल्म पानीपत की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म को आशुतोष गोवारिकर डायरेक्ट कर रहे हैं। पानीपत 6 दिसंबर 2019 को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »