23 Apr 2024, 21:24:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

संजय दत्त ने मराठी फिल्म इंडस्ट्री में किया प्रवेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2019 12:17AM | Updated Date: Jun 19 2019 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। लोकप्रिय और प्रसिद्ध सुपर स्टार संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने अपनी पहली मराठी फिल्म 'बाबा' के साथ निमार्ता के रूप में मराठी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी यात्रा शुरू की है। यह फिल्म उनके बैनर संजय एस दत्त प्रोडक्शंस के तहत ब्लू मस्टैंग क्रिएशन्स के अशोक और आरती सूभेदार के साथ सह-निर्मित है। ब्लू मस्टैंग क्रिएशन्स ने इससे पहले अपनी पहली मराठी फिल्म में माधुरी दीक्षित अभिनीत 'बकेट लिस्ट' का निर्माण किया है।

'बाबा' का पहला पोस्टर आज निमार्ताओं द्वारा जारी किया गया और फिल्म 2 अगस्त 2019 को सिल्वर स्क्रीन पर आएगी। 'बाबा' में एनएसडी प्रशिक्षित और तनु वेड्स मनु फेम अभिनेता दीपक डोबरियाल ने नंदिता धुरी पाटकर के साथ पहली बार किसी मराठी फिल्म में अभिनय किया है। उनके साथ ही स्पृहा जोशी, अभिजीत खांडकेकर, चितरंजन गिरि, जयवंत वाडकर और बहुत ही प्यारे बाल कलाकार आर्यन मेघजी भी फिल्म में हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »