29 Mar 2024, 10:40:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

साहो फिल्म में ऐसा होगा श्रद्धा कपूर का किरदार, किया खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2019 1:18AM | Updated Date: Jun 17 2019 1:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हाल ही में बॉलीवुड की अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' का टीजर रिलीज हुआ हैं। इस फिल्म के टीजर में श्रद्धा कपूर का दमदार अंदाज देखने को मिला है जो शायद इससे पहले किसी फिल्म में देखने को मिला हो। टीजर में श्रद्धा कपूर के अभिनय और ऐक्शन की तारीफ हर कोई कर रहा है। कुछ दिनों पहले फिल्म से श्रद्धा का एक पोस्टर भी जारी किया गया, जिसमें वह ऐक्शन मोड में पिस्टल पकड़े नजर आ रही हैं। श्रद्धा के इस अवतार को फैंस ने पसंद किया। साथ ही उनके मन में श्रद्धा के किरदार के बारे में जानने की उत्सुकता भी बढ़ गई। बता दें कि फिल्म साहो में श्रद्धा कपूर पुलिस अफसर का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर ने 'साहो' में अपने पुलिस अफसर के रोल के बारे में बात की और कहा कि, 'मैं पहली बार एक पुलिस अफसर का रोल करने जा रही हूं और मैं काफी एक्साइटेड हूं।

यह रोल निभाना मेरे लिए गर्व की बात है क्योंकि पुलिस हमारे देश के लिए इतना कुछ करती है। मुझे खुशी है कि मैं उन्हें रेप्रिजेंट कर रही हूं।' अगर हम बात करें तो फिल्म साहो के टीजर तो फैंस की तरफ से काफी शानदार प्रतिक्रिया मिली है। इतना ही नहीं कई सेलेब्स ने फिल्म के टीजर को दमदार बताया है। वहीं अब प्रभास के फैंस को उनकी इस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर पाना काफी मुश्किल काम लग रहा है। इस फिल्म से पहली बार श्रद्धा कपूर और प्रभास एक साथ नजर आने वाले है। अगर हम फिल्म साहो की बात करे तो ये इसी साल 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा श्रद्धा 'छिछोरे', 'स्ट्रीट डांसर' और 'बागी 3' में नजर आएंगी। जिसकी तैयारियों में वो इस वक्त व्यस्त हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »