28 Mar 2024, 20:18:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। सीरियल 'लव का है इंतजार' फेम एक्ट्रेस सारा अरफीन खान फिलहाल प्रेग्नेंट हैं। सारा परिवार के साथ इन दिनों लंदन में हैं जहां उनका बेबी शॉवर सेलिब्रेट किया गया। सारा के बेबी शावर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें उनके साथ परिवार के सदस्य और दोस्त नजर आ रहे हैं। सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी शावर की तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'बेबी शावर सेलिब्रेट करना खुशियों को एंजॉय करना है जहां दोस्त और परिवार के सदस्य इकट्ठे होते हैं। होने वाली मां को सभी ढेर सारे शुभकामनाएं और गिफ्ट्स देते हैं। किसी भी औरत की जिंदगी का ये सबसे खूबसूरत पड़ाव है।
 
मैं आज के दिन के लिए हमेशा आभारी रहूंगी।' सारा आगे लिखती हैं कि 'इस खूबसूरत पल का हिस्सा बनने के लिए सभी दोस्तों का शुक्रिया। साथ ही मेरे परिवार के लोगों का भी शुक्रिया जिन्होंने इतने बेहतरीन तरीके से सबकुछ अरेंज किया।' बता दें कि सारा जुलाई में बच्चे को जन्म देंगी।सारा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। इस दौरान इन्होंने पर्पल कलर का गाउन पहना था। खुले बालों में उन्होंने टियारा पहना। साथ ही न्यूड मेकअप उनके लुक को परफेक्ट कर रहा था। सारा फरवरी से ही लंदन में हैं। शादी के 10 साल बाद वो मां बनने जा रही हैं। साल 2009 में उन्होंने अरफीन खान के साथ शादी की थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »