17 Apr 2024, 04:38:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस बायोपिक के लिए बैडमिंटन सीख रही हैं परिणीति चोपड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2019 12:39PM | Updated Date: Jun 15 2019 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों बैडमिंटन सीख रही है। परिणीति बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक में नजर आएंगी। इसमें वह साइना का किरदार निभाएंगी। फिल्म को लेकर परिणीति खूब मेहनत कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है। परिणीति ने बताया है कि वह अभी बैडमिंटन सीख रही हैं।
 
वह चाहती हैं कि जब वह किरदार के लिए पूरी तरह तैयार हो जाए तब फिल्म की शूटिंग शुरू हो। परिणीति ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बताया कि कुछ महीने बाद फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। उन्होंने लिखा, ‘‘हमनें अभी तक साइना फिल्म की शूटिंग की शुरुआत नहीं की है। मैं अभी भी बैडमिंटन खेलना सीख रही हूं। हम इसकी शुरुआत अक्टूबर से करेंगे। एक बार मैं पूरी तरह से तैयार हो जाऊं, बस चार महीने बाकी हैं।’’ गौरतलब है कि इस फिल्म का निर्देशन अमोल गुप्ते करेंगे।
 
साइना नेहवाल के रोल के लिए परिणीति से पहले श्रद्धा कपूर को कास्ट किया गया था। उन्होंने कैरेक्टर के लिए तैयारी भी शुरू कर दी थी। साइन के साथ श्रद्धा कपूर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी आई थी। उस समय श्रद्धा के बैडंिमटन सीखने की तस्वीरें भी सामने आई थी लेकिन वह अचानक फिल्म से बाहर हो गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »