26 Apr 2024, 04:17:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बारिश के चलते रद्द हुआ भारत-न्यूजीलैंड का मैच, तो बिग बी ने किया बेहद फनी कमेंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2019 1:14AM | Updated Date: Jun 15 2019 5:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। बिग बी की हाजिर जवाबी का हर कोई फैन है। महानायक हर रोज ट्विटर पर कुछ ना कुछ पोस्ट जरूर करते हैं। वहीं चाहने वाले भी बिग बी के ट्वीट्स और उनके अंदाज़ को खूब पसंद करते हैं। हाल ही में एक बार फिर से बिग बी ने एक ऐसा ही फनी ट्वीट शेयर किया है। दरअसल हाल ही में इंग्लैंड और वेल्स में चल रहे क्रिकेट वर्ल्डकप 2019 को रद्द कर दिया है। हुआ ये कि गुरुवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होना था। लेकिन अफसोस बारिश के कारण मैच रद्द कर दिया गया।

वहीं इसके बाद क्रिकेट फैंस के चेहरे पर उदासी छा गई तो कईयों ने इस पर मजेदार कमेंट्स किए। बिग बी ने भी इसी को लेकर एक ट्वीट किया है। मैच की बात करें तो, भारत और न्यूजीलैंड के मुकाबले से पहले बारिश के चलते वर्ल्डकप में अब तक तीन मैच रद्द हो चुके हैं। पहला मैच 7 जून को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होना था लेकिन बारिश के चलते ये भी रद्दा हो गया। वहीं इसके बाद 11 जून को भी कुछ ऐसा ही हुआ। 11 जून को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच टक्कर होनी थी लेकिन ये मैच भी बारिश के चलते नहीं हो पाया।

अब अगला मुकाबला 16 जून को है जिस पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। 16 जून को भारत और पाकिस्तान का मैच है, जो कि मेनचेस्टर में खेला जाएगा। वही बिग बी की बात करें तो बीते दिनों ही उनका ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। जिसके बाद उनका ट्विटर ठीक कराया गया। वहीं फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही ब्रह्मास्त्र में दिखने वाले है। इसके अलावा वो इमरान हाशमी के साथ भी गुलाबो सिताबो में दिखेंगे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »